अमेरिका ने बोइंग 737 मैक्स 8 और 9 विमानों के परिचालन पर रोक लगाई 

नई दिल्ली । इथियोपियाई विमान हादसे के बाद अमेरिका ने भी बोइंग 737 मैक्स 8 और 9 विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इन विमानों से जुड़े जोखिम को देखते हुए इनके परिचालन की अनुमति नहीं दी जा सकती। ट्रम्प ने कहा कि जो विमान हवा में हैं, वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के बाद उड़ान नहीं भरेगी। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे पहले है। उन्होंने कहा बोइंग हादसे की दोनों घटनाओं के एक कारण हो सकते हैं, इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि इसे बेहतर ढंग से समझा जा सके। अमेरिका ने अपने फैसले में कहा अमेरिकी एयरलाइन्स और अमेरिकी एयरस्पेस में हम बोइंग 737 मैक्स की उड़ान पर अस्थायी रोक लगा रहे हैं। यह आदेश बोइंग मैक्स 8 और मैक्स 9 के सभी विमानों पर जारी होगा।
अमेरिका के इस आदेश से 70 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाएंगे। इसमें अधिकतर अमेरिकी और दक्षिण-पश्चिम एयरलाइंस के विमान है। इस एयरलाइंस के बेडे में मैक्स-8 के 58 विमान है, जबकि यूनाइटेड एयरलाइंस के पास मैक्स 9 के 14 विमान हैं। ट्रम्प के फैसले से पहले कनाडा ने भी बोइंग 737 मैक्स 8 के उड़ान पर रोक लगा दी। वहां के परिवहन मंत्री ने कहा था कि जो हमारे पास आंकड़े आ रहे हैं, उससे पता चलता है कि इथियोपिया विमान हादसा और अक्टूबर में इंडोनेशिया में हुए लॉयन विमान हादसे में समानता थी। 13 मार्च 2019 को इथियोपिया विमान हादसे की जांच में यह खुलासा हुआ। 
अमेरिका से पहले भारत, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, ओमान संयुक्तु अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, आयरलैंड, आइसलैंड, ओमान, चीन, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और अर्जेंटीना जैसे देशों ने भी इन विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।  नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रदीप सिंह खरोला ने कहा था कि बोइंग 737 मैक्स की सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। सभी एयरलाइंस से हमारी बात चल रही है, ताकि लोगों की असुविधाएं कम की जा सकें। उन्होंने कहा बुधवार से स्पाइस जेट ने 14 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसकी 500 उड़ानें हर दिन ऑपरेट होती हैं, जिनमें 14 रद्द हुई हैं। स्पाइस जेट अपने स्तर पर बाकी के यात्रियों को संभाल लेंगी। गुरुवार का दिन काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है, क्योंकि बोइंग के रद्द होने का आदेश आधे दिन के बाद प्रभावी होगा।

Leave a Reply