इस गाय का बेंगलुरु पुलिस को बेसर्बी से इंतजार, चलाया सर्च अभियान

बेंगलुरु : पुलिस की वॉन्टेड लिस्ट में इस समय सबसे ऊपर एक गाय है। बेंगलुरु पुलिस इस समय गौशाला से गौशाला घूम कर उस गाय को खोज में है जिसने एक हेड कॉन्स्टेबल की मां पर हमला किया था। अडूगोडी पुलिस गाय को पकडऩे के अभियान में लगी हुई है। गाय के हमले से हेड कॉन्स्टेबल की मां के कंधे की सर्जरी हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि गाय के हमले से घायल भाग्यअम्मा की सर्जरी करनी पड़ी है। वह गाय के मालिक के खिलाफ लापरवाही में गाय बाहर छोडऩे के कारण ऐक्शन लेना चाहती हैं। शहर में अधिकतर लोग अपनी गायों को खुले में कूड़ा खाने के लिए छोड़ देते हैं जिससे ट्रैफिक भी बाधित होता है और यह जानवर दुर्घटना का कारण भी बनते हैं।

घायल भाग्यअम्मा के बेटे पी राजू ने बताया कि हमने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस गाय की तलाश में है, जिससे उसके मालिक के खिलाफ ऐक्शन लिया जा सके। एक अधिकारी ने बताया कि महिला गाय को सही से नहीं देख पाई क्योंकि गिरने के बाद उन्होने अपना मुंह ढक लिया। यह अजीब मामला है। हम कुछ गायों को लेकर आएंगे और उनकी पहचान परेड महिला के सामने करवाई जाएगी। पता चलते ही गाय को सीज कर दिया जाएगा और मामला कोर्ट में जाएगा।

Leave a Reply