ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले प्रवासी भारतीय ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप, मां सहित गिरफ्तार

हैदराबाद
अपनी पत्नी के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक सेक्स के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक प्रवासी भारतीय और उसकी मां को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स पर यह भी आरोप है कि उसने अपने दोस्त को अपनी 21 वर्षीय पत्नी का रेप करने दिया।

कंचनबाग पुलिस ने बताया कि मोहम्मद सलीमुद्दीन की 2016 में शादी हुई थी। इसके बाद वह पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई करने के लिए ऑस्ट्रेलिया चला गया। वह अक्सर अपनी पत्नी से न्यूड होकर विडियो चैट करने और न्यूड विडियो भेजने के लिए कहता था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पास कोई और विकल्प नहीं होता था इसीलिए वह सलीम को अपने विडियो भेजा करती थी। वह इन विडियो को ऑस्ट्रेलिया में अपने दोस्तों को दिखाता था।

सलीम 13 फरवरी को भारत लौटा था और तब से वह अपनी पत्नी से अप्राकृतिक सेक्स (गुदा मैथुन) के लिए जबरदस्ती कर रहा था। कुछ दिनों पहले सलीम हफीज बाबा नगर में रहने वाले अपने दोस्त चांद को घर पर लाया था। पीड़िता को नींद की गोली देने के बाद सलीम उसके साथ संबंध बनाने लगा। तभी महिला ने देखा कि उसके कमरे में कोई और भी है और वह चांद था। साउथ जोन के डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस वी सत्यनारायण ने बताया, 'पीड़िता सो गई और सलीम ने अपने दोस्त चांद को उसका रेप करने दिया गया। अगली सुबह महिला को उसके साथ हुई घटना का अंदाजा हुआ और उसने हमारे पास आकर शिकायत दर्ज कराई।'

पीड़ित महिला की चार पेज की शिकायत के आधार पर कंचनबाग पुलिस ने सोमवार को सलीम को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply