दिल्ली: 7 महीने की गर्भवती का गैंगरेप, सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

मयूर विहार में फुटपाथ पर रहने वाली एक किशोरी के साथ तीन-चार नाबालिगों द्वारा गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सात माह की गर्भवती पीड़िता पुलिस को तड़पती अवस्था में मेट्रो पार्किग के पास मिली थी। इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश में की जा रही है।

डीसीपी ओमबीर सिंह के मुताबिक पीड़िता पिछले कई महीनों से मयूर विहार मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर अपना गुजर-बसर कर रही है। पुलिस को यह किशोरी 29 दिसंबर को मेट्रो पार्किग के पास तड़पती हुई मिली थी। उसकी हालत बेहद नाजुक थी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में यह पता चला कि वह करीब सात महीने की गर्भवती है। हालांकि, उसकी हालत इस लायक नहीं थी कि वह कोई बयान दे सके। लिहाजा उसके ठीक होने तक का पुलिस ने इंतजार किया। इस दौरान किशोरी ने एक बच्ची को जन्म भी दिया। पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी को पीड़िता की स्थिति में कुछ सुधार हुआ और वह बात करने की स्थिति में आई। तब उससे इस बारे में पूछताछ की गई। इस पर उसने पुलिस को एक नाबालिग का नाम बताया

इसे अलावा अन्य के बारे में वह जानकारी नहीं दे सकी। बहरहाल, पुलिस ने फिर मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। पीड़िता द्वारा बताए गए नाम के आधार पर पुलिस ने उस नाम व उम्र के तकरीबन इलाके के कई लोगों से पूछताछ। इस बीच चोरी के एक मामले में एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा। उसका नाम वहीं था, जो पीड़िता ने बताया था। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी को भी पकड़ लिया। फिर दोनों की फोटो पीड़िता को दिखाए गए तो उसने भी उनकी पहचान कर ली।

Leave a Reply