नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर से चोरी हुए प्रशस्ति पत्र जंगल से बरामद

नई दिल्ली: बाल अधिकार कार्यकर्त्ता और नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के घर में चोरी होने के एक महीने से अधिक समय के बाद जंगल से नोबेल प्रशस्ति पत्र बरामद किया गया है। पुलिस ने इसे दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के संगम विहार क्षेत्र के निकट जंगल से बरामद किया है।

कार्यकर्त्ता के दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कालका जी स्थित घर से नोबेल प्रतिकृ ति, प्रशस्तिपत्र और अन्य मूल्यवान चीजों की चोरी के संबंध में 12 फरवरी को 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कार्यकर्त्ता के घर पर 6-7 फरवरी की रात में चोरी हुई थी। चोरी की घटना के बाद जहां प्रतिकृति और दूसरी मूल्यवान चीजें बरामद कर ली गई थीं, वहीं प्रशस्ति पत्र अब तक नहीं मिला था।

Leave a Reply