न्यूजीलैंड में नए साल ने दी दस्तक, जानिए सबसे अंत में कहां आएगा 2017

दुनिया के एक हिस्से में साल 2017 ने दस्तक दे दी है। न्यूजीलैंड में नए साल ने दस्तक दे दी है। ऑकलैंड के स्काई टावर पर शानदार आतिशबाजी के साथ नए साल की शुरूआत हुई। आपको बता दे कि दुनिया में सबसे पहले नए साल की शुरूआत इस देश से शुरू होती है।

इस दौरान जबरदस्त आतिशबाजी के साथ लोगों ने जहां नए साल का स्वागत किया, वहीं रंग बिरंगी रोशनी और 'हैप्पी न्यू ईयर' की गूंज के साथ ऑकलैंड शहर में बड़ी तादाद में विदेशी सैलानियों ने भी नव वर्ष पर एक-दूसरे को शुभकामना दी। वैश्विक आतंकवादी हमलों के कारण वर्ष 2016 में पूरे साल अशांति की स्थिति बनी रही, लेकिन आज इन खतरों से बेखौफ ऑस्ट्रेलिया नववर्ष का जश्न मनाने के लिए तैयार है और इसके लिए सिडनी में रोशनी से जगमग बंदरगाह पर शानदार आतिशबाजी देखने के लिए भारी तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है।

भारतीय समय के मुताबिक हमारे देश में तो यह जश्न रात 12 बजे से शुरू होगा लेकिन दुनिया के कई स्थान ऐसे है जहां रात के 12 यहां से पहले बजेगा और वहां नए साल का जश्न हमारे देश की समय से कई घंटे पहले शुरू हो जाएगा। आईए जानते हैं कि सबसे पहले नए साल का जश्न दुनिया में कहां मनाया जाएगा।

– जापान में भारतीय समयनुसार रात साढ़े आठे बजे मनाएगा।
-चीन में भारतीय समयनुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा जश्न।
-म्यांमार में रात 11.00 बजे नया साल मनाया जाएगा।
– बंग्लादेश में रात 11.29 मिनट पर नए साल का जश्न मनाया जाएगा।
-नेपाल रात 11.30 बजे से नए साल के जश्न में डूब जाता है।
-श्रीलंका और भारत में नए साल का जश्न एक साथ शुरु होता है।
– पाकिस्तान में नए साल का जश्न भारत से आधे घंटे बाद शुरू होगा।
– दुबई में नए साल की शुरूआत सुबह तड़के डेढ बजे होगी।
-कनाडा के शहरों में सुबह साढे आठ बजे शुरू होगा नए साल का जश्न।
-ब्राजील में सुबह साढे सात बजे शुरू हुआ नए साल का जश्न।
-रूस में नया साल भारतीय समयनुसार साढ़े पांच बजे मनाया जाएगा।
-अमेरिका में पश्चिमी तट पर नए साल का सबसे बाद में आगाज होता है।
शनिवार 18:30, ऑस्ट्रेलिया के ज्यादातर हिस्से
शनिवार 21:00, नार्थ कोरिया
शनिवार 22:30, इंडोनेशिया,थाईलैंड
शनिवार 23:00, म्यामांर और कोकोज द्वीप
रविवार 01:00, आफगानिस्तान
रविवार 03:30, यूनान
रविवार 04:30, जर्मनी
रविवार 05:30, ब्रिटेन
रविवार 08:30, अर्जेंटीना,ब्राजील
रविवार 10:30, अमेरिकी क्षेत्र

Leave a Reply