पूर्वी भारत में तूफान ‘मोरा’ का खतरा, मौसम विभाग दी चेतावनी

पुणे। बंगाल की खाड़ी में आए 'मोरा' तूफान की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून के जल्‍द दस्‍तक देने की उम्‍मीद है। अगले २४ घंटे के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून के और आगे बढऩे की संभावना है।  मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान भी आ सकता है।

मानसून के आगे बढने की बन रही है स्थिति
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिणपूर्व अरब सागर के कुछ हिस्सों, मालद्वीव, कोमारिन के कुछ हिस्सों, दक्षिण पूर्व बंगाल की खाडी, पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों, पश्चिम मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाडी में मानसून के आगे बढने की स्थिति बन रही है। मछुआरों को २९-३० मई को भारी बारिश की समुद्र की ओर जाने वाले मछुआरों को वहां पर ना जाने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा जो भी मछुआरे वहां पर मौजूद हैं, उन्हें जल्द ही वापिस लौटने की सलाह दी गई है।

शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहा
पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू को प्रकोप है। इसके अलावा हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश ओर विदभर्र में लू का प्रकोप जारों पर है। नागालैड, मणिुपर, मिजोरम, त्रिुपरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और राजस्थान के शेष हिस्सों और मध्य प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य को काफी अधिक रहा। इसके अलावा ओडिशा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सौराष्ट्र ओर कच्छ, मराठवाडा, उत्तरी कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और केरल तथा विदर्भ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहा।

इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक नीचे रहा
बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों तमिलनाडु में तापमान सामान्य से काफी अधिक नीचे रहा। उत्तर प्रदेश में सामान्य से काफी नीचे रहा। झारखंड और उत्तराखंड और ओडिशा के शेष हिस्सों, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगान और दक्षिणी कर्नाटक के अंदरुनी हिस्सों में सामान्य से नीचे रहा। पिछले २४ घंटे के दौरान पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान सबसे अधिक ४८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले २४ घंटों के दौरान अंडमान द्वीप समूह, तटीय आंध प्रदेश, दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी हिस्सों, केरल ओर लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि हो सकती है। ओडिशा के कुछ स्थानों, झारखंड, बिहार और पंजाब में भी तेज बौछार हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्कम, उत्तरी राजस्थान, विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु के अंदरुनी हिस्सा ओर दक्षिण कर्नाटक में तेज हवाएं और आंधी आ सकती है।  

Leave a Reply