ब्राजील की जेल में दंगा, करीब 60 लोगों की मौत

रियो दि जेनेरो। ब्राजील के अमेजन क्षेत्र स्थित एक जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच हुए दंगों में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राज्य के जेल प्रशासन के प्रमुख पेद्रो फ्लोरेंसियो ने कहा कि दंगे शनिवार को अमेजन राज्यों की राजधानी मनाओस की जेल में हुए।

उन्होंने कहा कि अभी तक 60 लोगों की मौत हुई है। ब्राजील की भीड़ भरी और खराब व्यवस्था वाली जेलों में दंगे होना आम बात है। न्याय मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, 2014 के अंत तक करीब 6,22,000 लोग जेलों में बंद थे। इनमें से ज्यादातर अश्वेत पुरुष हैं।

Leave a Reply