मुंबई / क्राफोर्ड मार्केट में लगी आग, इमारत के आसपास का इलाका खाली कराया

मुंबई. दक्षिण मुंबई के डाॅ. अब्दुल रहमान स्ट्रीट इलाके में स्थित क्राफोर्ड सुपर मार्केट में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई है। इसमें लाखों का नुकसान होने की आशंका है। मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं। यह इलाका मुंबई का भीड़भाड़ वाला माना जाता है। इस कारण यहां आग बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई के क्राफोर्ड मार्केट में कपड़े और बर्तन की दुकानें हैं। आग लगभग सोमवार को सुबह दस बजे लगी थी। लेकिन, अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने की वजह से इमारत के आस पास का इलाका खाली करा लिया गया है। हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। ना ही इमारत में कोई भी व्यक्ति फंसा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
 

Leave a Reply