मोमबत्तियों में समाई हैं रहस्यमयी शक्तियां, प्यार से बिजनैस तक होंगे चमत्कार

प्यार और बिजनैस में कामयाब होने के लिए हर व्यक्ति संभव प्रयास करता है। जिसके लिए वो मंहगे से मंहगे उपाय करने से भी नहीं चूकता। क्या आप जानते हैं, आपके घर में पड़ी मोमबत्ती में समाई हैं रहस्यमयी शक्तियां। जो न केवल आपके घर के अंधकार को दूर करने की क्षमता रखती हैं बल्कि फेंगशुई के अनुसार कर सकती हैं बहुत सारे चमत्कार। मोमबत्ती को जलाने से पहले उसके रंग और स्थान को ध्यान में रखें। इससे निकलने वाली ऊर्जा नकारात्मक शक्तियों को छू मंतर कर देती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। जो आपकी हर समस्या का हल करेगा।


घर के उत्तर पूर्वी कोने में हरे रंग की मोमबत्ती को जला कर रखने से निषेधात्मक शक्तियां अपना प्रभाव नहीं डाल सकती। पढ़ाई करने वाले बच्चों को परिश्रम के लिए प्रेरित करती है और वो एकाग्र होकर अपना ध्यान पढ़ाई में लगाते हैं।


घर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में गुलाबी या पीले रंग की मोमबत्ती जलाएं। इससे पारिवारिक सदस्यों में तू तू-मैं मैं नहीं होगी। आपसी प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।


धन के अभाव को दूर करने के लिए घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती जलाएं। 


घर में शुभता बढ़ाने के लिए पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में नीले रंग की मोमबत्ती लगाएं।


घर की उत्तर दिशा में सफेद मोमबत्ती को लगाने से परिवार के सदस्यों में रचनात्मकता  बढ़ती है। जिससे बिजनैस सफलता की ऊंचाइयां छूने लगता है।

Leave a Reply