लंदन आतंकी हमला: कैमरे में कैद हुआ आतंक का मंजर

लंदन। पिछले कुछ दिनों से लंदन लगातार आतंकी हमलों का शिकार हो रहा है। लंदन में शनिवार की देर रात एक आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत हो गई और पुलिस ने तीन आतंकियों को मार गिराया। लंदन ब्रिज पर एक वैन के सहारे आतंकियों ने लोगों पर हमला किया। पैदल चल रहे लोगों पर तेज रफ्तार से वैन चढ़ाई गई। वहीं एक हमलावर चाकू लेकर एक बार की ओर दौड़ा। वहां पर इसने कुछ लोगों पर चाकू से हमला किया।


मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, लंदन ब्रिज, बरो मार्केट और वॉक्सहॉल इलाके में हमले हुए। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 30 जख्मी लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस की तरफ से ट्वीट किया गया, "4 जून को स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 12.30 बजे लंदन ब्रिज, बरो मार्केट में आतंकी हमला हुआ। वॉक्सहॉल इलाके में हुए हमले को आतंकी नहीं कहा जा सकता।" सभी इलाकों में सिक्युरिटी बढ़ा दी गई है।


इस हमले से कथित तौर पर जुड़ा एक वीडियो यूट्यूब पर है जिसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते।  इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस प्रकार हमले के दौरान लोग डर के टेबल और बेंच के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस भी लोगों से नीचे रहने को कह रही है।

Leave a Reply