शर्मनाक: कार में लिफ्ट देकर नाबालिग छात्रा के साथ किया गैंगरेप

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटवा सामने आई है जहां 15 साल की एक लड़की से दो किशोरों ने गैंगरेप किया। पीड़िता कक्षा 10 की छात्रा है और मुख्य आरोपी उसका दोस्त ही बताया जा रहा है। घटना बुधवार की रात करीब 8:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तम नगर निवासी छात्रा अपने घर के पास किसी काम से बाहर निकली थी। इसी दौरान उसका एक दोस्त कार में सवार होकर उसके पास पहुंचा। लिफ्ट देने के बहाने उसने छात्रा को कार में बिठा लिया। कार में उसका लडके का एक दोस्त भी था। दोनों छात्रा को लेकर एक वाटिका में गए और वहीं पर उसके साथ रेप किया।

लड़कों ने लड़की को नशीला पदार्थ खिला दिया था। उसके नशे में होने का फायदा उठाकर दोनों ने बलात्कार किया और वहीं छोड़कर चले गए। होश में आने पर लड़की ने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी जो पीड़िता का दोस्त है वह फरार है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम लगी हुई हैं।

Leave a Reply