स्कॉटलैंड में टूटा 187 साल का रिकार्ड, पहली बार महिला को मिला ये पद

लंदनः क्रेसिडा डिक ने स्कॉटलैंड यार्ड के आयुक्त का पद संभाल लिया है। वह स्कॉटलैंड यार्ड के 187 साल के इतिहास में उसकी प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। उन्होंने इस मौके पर लंदन के लोगों की सुरक्षा का वादा किया, जहां हाल में ब्रिटिश संसद के पास एक आतंकी हमला हुआ था।

56 वर्षीय क्रेसिडा को लंदन के मेट्रोपॉलिटन पुलिस मुख्यालय स्थित उनके नए कायार्लय में जाते देखा गया। उन्होंने फरवरी में अपनी नियुक्ति की घोषणा पहली बार सार्वजनिक होने पर कहा था, यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और एक शानदार अवसर है। मैं लंदन के लोगों की सुरक्षा करने, उन्हें सेवा देने और पुलिस बल की शानदार महिलाओं एवं पुरुषों के साथ काम करने लेकर बेहद उत्साहित हूं।

क्रेसिडा के अधीन 43 हजार से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी काम करेंगे। वह करीब तीन अरब पाउंड के सुरक्षा बजट का प्रबंधन करेंगी। वह पूर्व में स्कॉटलैंड यार्ड में 30 साल से अधिक समय तक सेवा देने के बाद 2015 में ब्रिटिश विदेश विभाग में काम करने चली गई थीं। क्रेसिडा के माता-पिता शिक्षाविद थे। उनका जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा ऑक्सफोर्ड में हुई है।

वे अपने से पहले वाले स्कॉटलैंड यार्ड प्रमुख की तुलना में सालाना 40000 पाउंड कम वेतन लेंगी। क्रेसिडा ने सालाना वेतन में यह कटौती खुद की है। वे सालाना स्कॉटलैंड यार्ड की प्रमुख के रुप में 270,000 पाउंड लेंगी। उनकी 2  बेटियां भी है।

Leave a Reply