अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में आज शपथ लेंगे डोनाल्ड ट्रंप

70 साल के डोनाल्ड ट्रंप में शुक्रवार को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेंगे। 200 साल से चली आ रही परंपरा के तहत ट्रंप 20 जनवरी को रात 10 बजे एक भव्य शपथ समारोह में अमेरिका के राष्ट्रपति के रुप में शपथ लेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की थीम 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' रखी गई है। अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबटर्स ट्रंप को शपथ दिलाएंगे। शपथ के दौरान ट्रंप दो बाइबिल की शपथ लेंगे। इनमें से एक बाइबिल वह है जिससे अब्राहम लिंकन ने शपथ ली थी, जबकि दूसरी ट्रंप को बचपन में मां से मिली बाइबिल से लेंगे।

तीन दिनों तक चलने वाले इस समारोह में अमेरिका में कई संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी। कैपिटल हिल में होने वाले मुख्य समारोह से पहले लिंकन मेमोरियल पर हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड की ओर से खास प्रस्तुतियां की गई। गुरूवार को पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई के नेतृत्व में 30 भारतीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सात मिनट का यह विशेष कार्यक्रम मुंबई के कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद ने तैयार किया था। नेशनल मॉल में भारतीय मूल के डीजे एवं ड्रमर रवि जाखोटिया ने प्रस्तुति दी।

लंदन के मैडम तुसाद में भी डोनाल्ड ट्रंप ने ली बराक ओबामा की जगह
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मोम की प्रतिमा का लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अनावरण किया गया। इस प्रतिमा में धूप में झुलसी (टैन हुई) उनकी त्वचा और विशेष तरह से संवारे गए उनके बालों को दशार्या गया है। ट्रंप की प्रतिमा ने गहरे नीले रंग का सूट, सफेद कमीज और लाल टाई पहनी है। इस प्रतिमा को व्हाइट हाउस के ओवल कायार्लय की तरह बनाए गए सेट अप में कल लगाया गया।

शपथ लेने के बाद ट्रंप और अमेरिका की प्रथम महिला कुछ दूरी तक व्हाइट हाउस के लिए पैदल जाएंगे। व्हाइट हाउस में प्रवेश करने से पहले दोपहर में वे एक परेड देखेंगे। इस परेड में 40 संगठनों के आठ हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे।

ट्रंप के शपथ समारोह (इनॉगरेशन) का बजट करीब 1263 करोड़ रुपए आंका गया है। 2009 में बराक ओबामा के शपथ समारोह का बजट 783 करोड़ रुपए था। प्राइवेट फंडिंग की बात करें तो ट्रंप को प्राइवेट डोनर्स से 568 करोड़ रुपए मिले हैं। जबकि, 20009 में ओबामा को प्राइवेट डोनर्स से 334 करोड़ मिले थे।

Leave a Reply