उत्तर कोरिया का अमेरिका पर आरोप, किम जोंग-उन का मारना चाहती है

 

उत्तर कोरिया ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA पर आरोप लगाया है कि वह उनके तानाशाह शासक किम जोंग-उन की हत्या की साजिश बना रही है। राजधानी प्योंगयांग से उत्तर कोरिया ने आरोप लगाया कि अमेरिका की ष्टढ्ढ्र के अलावा इस षड्यंत्र में दक्षिण कोरिया की इंटेलिजेंस सर्विस (IS) भी शामिल है। दोनों साथ मिलकर किम जोंग को मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। दोनों एजेंसियां बायोकेमिकल हथियार से हमले को अंजाम दे सकती हैं।

स्टेट मीडिया के जरिए आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने अपने बयान मे कहा कि CIA और (IS) ने एक समूह को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्हें चुपचाप उत्तर कोरिया की सीमा के अंदर भेजा गया है। इस समूह का मकसद हमारे नेता किम जोंग-उन की हत्या करना था।

मंत्रालय का आरोप है कि जून २०१४ में रूस में काम कर रहे उत्तर कोरिया के एक नागरिक को भी इस साजिश में शामिल किया गया। मंत्रालय का कहना है कि दोनों खुफिया एजेंसियों ने एक स्थानीय नागरिक को पैसे देकर इस काम के लिए राजी किया। उसका काम रूस से लौटने के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान किम जोंग की हत्या करना था।

 

इस तरह उत्तर कोरिया देगा करारा जवाब

मंत्रालय ने ताल ठोककर कहा कि जून २०१४ के बाद CIA और(IS) ने कई बार इस शख्स से संपर्क किया। पिछले महीने उसे यह बताया गया कि हमले में किस बायोकेमिकल हथियार का इस्तेमाल होना है। इसका फैसला CIAने किया है। साथ ही, यह हथियार उसके पास पहुंचाने की जिम्मेदारी भी CIA की ही होगी।

मंत्रालय ने यह साफ नहीं किया कि उन्हें इस संदिग्ध 'प्लान' की जानकारी कैसे लगी। इसके अलावा मंत्रालय इस उत्तर कोरियाई नागरिक का नाम, समेत कोई जानकारी नहीं दी। इसे पूरे मामले में सरकार के एक्शन पर भी कुछ स्पष्टता से नहीं बताया गया।

मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि इस साजिश के जवाब में उसने भी पूरे देश में एक ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कोरियन शैली में यह आतंकवाद निरोधी प्रोग्राम अमेरिका के खूफिया संगठन को खत्म करेगा। हालांकि अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply