कोर्ट ने 100 बार रेप का शिकार हुई लड़कियों को ढूंढ़ने का आदेश दिया

बॉम्बे हाई कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि 100 बार रेप का शिकार हुई एक मॉडल और एक 16 साल की नाबालिग लड़की को ढ़ूढ़कर लाने का गंभीर प्रयास करे।

ये दोनों पीड़िताओं में एक दिल्ली की 24 वर्षीय मॉडल है जबकि दूसरी 16 साल की एक नेपाली लड़की है। आरोप है कि इन दोनों का 100 से ज्यादा पुरुषों ने रेप किया और फिर उन्हें वेश्चावृत्ति के लिए बेच दिया गया। हैरानी की बात यह है कि रेप करने वाले लोगों में पुलिस वाले भी शामिल हैं।

अदालत ने दिल्ली की एक महिला वकील की ओर से दायर याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि यह जुर्म बहुत ही संगीन है, हम पीड़िताओं को लेकर चिंतित हैं। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, याचिका दायर करने वाली वकील ने अदालत से मांग की केस को सीबीआई को सौंप देना चाहिए। क्योंकि पिछले छह महीने से दोनों युवतियां लापता हैं।

वकील ने अदालत से गुजारिश की पीड़िताओं का रेप करने वालों में कुछ प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं ऐसे में उनकी जान का खतरा है। अदालत ने पुणे पुलिस आयुक्त को शख्स हिदायत देते हुए मामले में कार्रवाई करने और पीड़िताओं को ढूढ़ने का आदेश दिया।

दिल्ली की मॉडल के साथ पुणे में रेप का मामला तब सामने आया था जब मार्च 2016 में जली हुई अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती हुई थी। रोहित भंडारी नाक के शख्स पर आरोप लगा था कि उसने एक्टिंग का ऑफर दिलाने के बहाने उसका यौन शोषण किया और फिर प्रॉस्टीट्यूशन में धकेल दिया था।

दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की स्थिति कितनी चिंताजनक है इस बात का अंदाजा जनवरी 2017 में 500 सौ से ज्यादा बच्चियों से रेप की खबर से लगाया जा सकता है।

15 जनवरी को दिल्ली में 7 से 11 वर्ष की उम्र की बीच की एक शख्स द्वारा 500 से ज्यादा लड़कियों से रेप का खुलासा हुआ था। इन सभी बच्चियों का रेप एक ही शख्स ने किया था।

नाबालिग बच्चियों को शिकार बनाने वाले एक शादीशुदा शख्स सुनील रस्तोगी को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो उसने अपने पिछले 12 साल के काले कारनामों का सनसनीखेज खुलासा किया था।

आरोपी को पुलिस ने तब गिरफ्तार किया जब दिल्ली के अशोकनगर इलाके में माता पिता ने अपनी बच्ची से गलत होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार किया।

आरोपी रस्तोगी दिल्ली के अलावा गाजियाबाद और रुद्रपुर में भी छेड़छाड़ और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

Leave a Reply