गुप्त नवरात्रि में करें राशि अनुसार ये उपाय, पूर्ण होगी हर मनोकामना

माघ मास में पड़ने वाले भगवती आराधना के नौ दिनों को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। ये  नवरात्रि 28 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेंगे। नवरात्रि के इन नौ दिनों में मां दुर्गा की साधना कर सिद्धियां प्राप्त करने के लिए विसेष माना जाता है। इन नौ दिनों में मां की राशिनुसार आराधना करने से व्यक्ति की संपूर्ण मनोकामनाएं पूर्ण होती है। 

मेष राशि वाले लोगों को स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

 

वृषभ राशि वाले मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा अौर ललित सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

 

मिथुन राशि वाले लोग नवरात्रि में देवी यंत्र स्थापित कर मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करें। 

 

कर्क राशि वाले जातक मां शैलपुत्री की पूजा व लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

 

सिंह राशि वाले जातक  नवरात्रि में मां कूष्मांडा की पूजा करें। इसके साथ ही दुर्गा मंत्रों का जाप भी करें। इससे विशेष फल की प्राप्ति होगी। 

 

कन्या राशि वाले मां ब्रह्मचारिणी की उपासना कर लक्ष्मी मंत्रों का विधि-विधान से जाप करें। 

 

तुला राशि वाले जातक मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा करें। इसके साथ काली चालीसा का पाठ करें। इससे लाभ प्राप्त होगा। 

 

वृश्चिक राशि वाले स्कंदमाता की पूजा व दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

 

धनु राशि वाले जातक मां चंद्रघंटा का पूजन करें। इसके साथ ही उनके मंत्रों का विधि -विधान से जाप करें। 

 

मकर राशि वाले नवरात्रि में मां कालरात्रि की पूजा व नवार्ण मंत्र का जाप करें। इस राशि वालों के लिए मां कालरात्रि की पूजा श्रेष्ठ है। 

 

कुंभ राशि वाले माता कालरात्रि की पूजा करें। इसके साथ प्रतिदिन देवी कवच का पाठ भी करें। 

 

मीन राशि वाले जातक मां चंद्रघंटा की उपासना करें। साथ ही हल्दी की माला से बगलामुखी मंत्र का जाप करें।

Leave a Reply