नोटबंदी के बाद 31 दिसंबर की रात फिर देश को संबोधित करेंगे पीएम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए साल से पहले राष्ट्र को संबोधित करेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पीएम मोदी नए साल की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उनका ये संबोधन 31 दिसंबर की शाम को तकरीबन साढ़े सात बजे होगा। नोटबंदी के ऐलान के बाद पीएम मोदी का ये संबोधन काफी अहम माना जा रहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि पीएम अपने इस संबोधन में नोटबंदी, डिजिटल पेमेंट और कैशलेस इकॉनोमी के महत्व पर बात कर सकते हैं। साथ ही वह नए साल में देश की जनता के लिए सरकार की क्या-क्या योजनाएं हैं उनकी भी बात कर सकते हैं। वह अपने संबोधन में किसानों, मजदूरों और युवाओं की भी बात कर सकते हैं।

गौरतलब कि 8 नवंबर को पीएम मोदी ने देश अचानक संबोधित किया था। अपने इस संबोधन में उन्होंने 500 और 1000 रुपये के नोटों को चलन के लिए गैरकानूनी घोषित किया था। पीएम मोदी ने यह कदम कालेधन कुबेरों, भ्रष्टाचारियों और आतंकवादियों के फंडिंग स्त्रोतों पर लगाम लगाने के लिए उठाया था। हालांकि इस दौरान नोटबंदी को लागू करने की तैयारियों को लेकर सरकार हमेशा निशाने पर रही।

Leave a Reply