न्याय योजना से देशवासियों को मिलेगा न्याय : राहुल गांधी

भावनगर | गुजरात में लोकसभा चुनाव का प्रचार भावनगर से प्रारंभ करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम न्याय योजना से देशवासियों को न्यायल दिलाएंगे और किसानों के लिए अलग बजट बनाएंगे| सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कड़े प्रहार किए| राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में हर दिन किसी न किसी उद्योगति का ऋण माफ होता है| मोदी सरकार के राज में अनिल अंबानी, निरव मोदी, विजय माल्या जैसे बड़े लोग लोन लेते हैं, परंतु भरपाई नहीं करते इसके बावजूद उन्हें जेल नहीं भेजा जाता| लेकिन यदि कोई किसान लोन लेने के बाद किन्हीं कारणों से भुगतान नहीं करे तो उसे जेल में बंद कर दिया जाता है| कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का हर दु:ख दर्ज दूर करेंगे| उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कर्ज के मामले में किसी किसान को जेल नहीं जाना पड़ेगा| मोदी सरकार ने देश के लोगों के साथ विश्वासघात किया है| मोदी सरकार के 15 लाख रुपए देने की घोषणा को खोखली बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनेगी तो हर साल गरीबों के खाते में रु. 72000 खाते में जमा कराएगी| इस न्याय योजना के जरिए देश के 5 करोड़ परिवारों का सहायता दी जाएगी| हम लोगों के खाते में 72000 रुपए गरीबों के एकाउन्ट में डालेंगे और जादू होगा| इन रुपयों से गरीब बाजार से वस्तुएं खरीदेगा और उससे हिन्दुस्तान में फैक्ट्रियां शुरू होंगी, जिसमें सभी को रोजगार मिलेगा| न्याय योजना से बड़ा फायदा होगा| उन्होंने कहा कि न्याय योजना भारत की अर्थ व्यवस्था का इंजन स्टार्ट कर देगी| उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने 5 साल में किए अन्याय के बदले में हम न्याय योजना लाए हैं| जो 2019 का चुनाव जीतने के बाद तुरंत लागू कर दी जाएगी| न्याय योजना का पैसा चोरों के बैंक खाते से लाएंगे और गरीबों के खाते में जमा कराएंगे| राहुल ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज माफ कर देंगे| तीनों राज्यों में सत्ता संभालने के दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया| यदि गुजरात में कांग्रेस सत्ता में आती तो यहां के किसानों का कर्ज माफ हो सकता था| उन्होंने कहा कि जिन कांग्रेस सत्ता में आई है, उन राज्यों में किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया है| 2019 के बाद यदि कांग्रेस केन्द्र में सत्तारूढ़ हुई तो दो बजट बनाएगी| जिसमें एक राष्ट्रीय बजट होगा और दूसरा किसानों के लिए बजट बनाएंगे| राहुल गांधी ने कहा कि पांच साल पहले जब गुजरात की जनता ने नरेन्द्र मोदी को 26 सीटों से जितवाकर दिल्ली भेजा था, तब उन्हें पूरा यकीन था कि वह कुछ करेंगे| लेकिन मोदी ने एक भी ऐसा वादा पूरा नहीं किया जो उन्होंने किया था| उन्होंने कहा कि आज 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी भारत में है और उसका कारण है नोटबंदी और जीएसटी| 

Leave a Reply