पंजाब: 263 जगह छापेमारी, भारी मात्रा में नशा बरामद

जालंधर : पंजाब चुनावों के मद्देनजर सूबे में कड़ी सतर्कता शुरू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों की मदद से पंजाब में 67.91 करोड़ का नशा और नगदी पकड़ी गई है।

इसमें नगदी 3.39 करोड़ की है जबकि 62.5 करोड़ की अकेले हैरोइन ही पकड़ी गई है। केंद्रीय जांच एजेंसियां सभी संवेदनशील इलाकों में 24 घंटे मॉनिटरिंग में जुटी हैं। एजेंसियों ने अभी 263 स्थानों पर औचक छापेमारी की है और 104 एफ.आई.आर. दर्ज की जा चुकी हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक संदिग्धों की धरपकड़ भी की जा रही है और इंटैलिजेंस एजेंसियों के इनपुट पर त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी को अंजाम दिया जा रहा है।

चुनाव अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी खर्चों को आव्र्जव करने के लिए विशेष आव्र्जवरों की टीम जुटी हुई है। इन पर्यवेक्षकों के नंबरों के आम जन को उपलब्ध करवाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक पूरे पंजाब में 451 एफ.एस.टी. और 504 एस.एस.टी. पूरे राज्य में ऑपरेशनल किया गया है।

फ्लाइंग स्क्वैड के वाहनों में जी.पी.एस. स्थापित किया गया है और इन टीमों की प्रत्येक मूवमेंट को वॉच किया जा रहा है। चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक नशा तस्करी पर काबू पाने के लिए इंटर स्टेट एंड इंटर एजेंसी कोओर्डिनेट स्ट्रेटजी अपनाई जा रही है। बठिंडा में चूरा पोस्त को पकडने के लिए स्नीफर डोग की मदद ली जा रही है। इसके लिए 22 स्नीफर डॉग की मदद ली जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर 72 सरप्राइज नाके 
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। 72 सरप्राइज नाके लगाए गए हैं और यह 24 घंटे सरप्राइज नाकों की व्यवस्था कर आने जाने वाले वाहनों की कड़ी तलाशी ले रहे हैं। इन नाकों में एन.सी.बी. की 22 टीमें और सी.ए.पी.एप. के साथ नजर रखे हुए हैं। ड्रग कंट्रोलर ने भी 172 सर्च पोस्ट स्थापित किए गए हैं।

4 रूटों पर एयर इंटैलिजेंस यूनिट स्थापित
नगदी की मूवमेंट को मॉनिटर करने के लिए एयर इंटेलिजैंस यूनिट(एआईयू) स्थापित की गई हैं। यह यूनिट्स मोहाली, बठिंडा, लुधियाना और अमृतसर में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा बैंकों में हो रही संदिग्ध ट्रांजेक्शन को लेकर भी बैंकों को तत्काल जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

आई.टी. बेस्ड एप्लिकेशन से दर्ज होगी शिकायत
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग और केंद्रीय जांच एजेंसियों से जुड़े अधिकारी आई.टी. बेस्ड एप्लिकेशन से शिकायतें दर्ज कर रहे हैं। इन शिकायतों में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के तहत गिफ्ट, शराब और कैश के मामलों को प्रमुखता दी जा रही है

पेड न्यूज पर विशेष नजर 
विधानसभा चुनावों के तहत आयोग ने पेड न्यूज पर विशेष फोकस किया है। अखबारों, चैनलों और वैबसाइटों पर चलने वाली खबरों की हररोज पड़ताल की जा रही है। इसके लिए प्रैस काऊंसिल ऑफ इंडिया ने विशेष वरिष्ठ पत्रकारों को ड्यूटी पर लगा रखा है।

यह पकड़ी नशे की खेप
शराब           14273 लीटर 
अफीम          37 किलो
चूरा पोस्त      3777 किलो 
हैरोइन          25 किलो

Leave a Reply