‘पृथ्वी को बेहतर ग्रह बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं’: PM मोदी

नई दिल्ली: आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पृथ्वी को एक बेहतर ग्रह बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम कर रहे लोगों को सलाम करते हुए कहा कि इस साल की थीम ‘लोगों को प्रकृति से जोड़ना’ कुछ और नहीं बल्कि ‘‘अपने आप से जुड़ने’’ का तरीका थी।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमारे पर्यावरण की सुरक्षा और एक बेहतर ग्रह बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए एकदम सही समय है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि उन सभी लोगों और संगठनों की इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता को हमारा सलाम जो पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में काम कर रहे हैं।

Leave a Reply