पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर

मुंबई। घरेलू बाजार में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके 2 दिन पहले दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 30-30 पैसे बढ़ गए थे। दिल्ली में पेट्रोल 86.95 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर है। ये दाम ऑल टाइम हाई पर हैं। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल कल के भाव में 86.95 रुपए प्रति लीटर डीजल 77.13 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 93.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 83.99 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 88.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.71 रुपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 89.39 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 82.33 रुपए प्रति लीटर हैं। इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 89.85 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.76 रुपए प्रति लीटर हैं।
 

Leave a Reply