‘प्रेग्नेंट’ शख्स के पेट से निकली भयानक चीज, डॉक्टर भी देखकर हैरान!

शंघाई: चीन में एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने मेडिकल जगत को हैरान कर दिया है। 

दरअसल यहां एक शख्स लंबे समय से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था। चैकअप के दौरान पहले डॉक्टर्स ने उसके अंदर ट्यूमर होने की बात कही। लेकिन जब उसकी सर्जरी की गई, तो डॉक्टर्स अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। शंघाई के टेंथ पीपुल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के जरिए 22 साल के एक शख्स के पेट से 28 पाउंड यानि 13 किलो की आंत को बाहर निकाला है। जानकारी मुताबिक, 22 साल का शख्स बचपन से ही कब्ज के कारण परेशान रहता था। वे अक्सर लैक्सेटिव( दवा)लेता था लेकिन इससे थोड़ा बहुत ही आराम मिलता था। 

फिर शंघाई के हॉस्पिटल में इसका ट्रीटमेंट किया गया तो सर्जरी के बाद डॉक्टर्स ने देखा कि उसकी आंत के बीच 30 इंच लंबा ट्यूमर है। ये शख्स 9 महीने की प्रेग्नेंट महिलाओं की तरह दिखता था क्योंकि ट्यूमर का शेप काफी बड़ा हो चुका था। ऐसा माना जा रहा है कि इस पुरुष को हिर्स्चस्प्रुंग रोग था, जो की काफी रेयर है। बता दें कि हिर्स्चस्प्रुंग डिजीज़ की पहचान कर पाना मुश्किल होता है। मायो क्लीनिक के मुताबिक, हिर्स्चस्प्रुंग के कारण जन्म के समय एब्नॉर्मलिटी, डाऊन सिंड्रोम और जन्मजात हृदय रोग , पेट में सूजन, गैस, डायरिया और हरे रंग का तरल पदार्थ निकलना भी इसके लक्षण है। व्यस्कों में वजन बढ़ना, ठीक से ना खाना इसके लक्षण है।

Leave a Reply