भारतीय मछुआरे ने बचाई 2 पाकिस्तानी की जान, बदले में पाक ने रिहा किए 60 मछुआरे

अहमदाबाद
पाकिस्तान ने जिस भारतीय मछुआरे को जबरन कैदी बनाया उसी ने पाकिस्तानी नौसैनिकों की जान बचाई। भारत के इस मछुआरे ने अपनी उदारता का परिचय देते हुए कुछ पाकिस्तानी नौसैनिकों की जान बचाई। पाकिस्तानी नौसेना का एक नाव रविवार को अरब सागर में गुजरात के तट के पास तूफान में फंस गया। उस वक्त भारतीय मछुआरे ने अपनी जान जोखिम में डालकर इन सैनिकों की मदद की।

गलती से पाकिस्तान की समुद्री सीमा में प्रवेश करने के कारण इस मछुआरे को पाकिस्तानी सैनिक कराची लेकर चले जा रहे थे। सूत्रों का कहना है, 'पाकिस्तानी नौसेना का एक नाव रविवार को भारतीय समुद्री सीमा में प्रवेश कर गया और भारत की एक नाव से टकरा गया। उस वक्त मछुआरे ने सूझबूझ और साहस का परिचय देकर दो पाकिस्तानी नौसैनिकों की जान बचाई।' सूत्र ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) के तीन और नौसैनिक इस दुर्घटना में समुद्र में डूब गए। तीनों की बॉडी पाकिस्तान को सौंप दी गई है।

भारत की इस उदारता के बाद पीएमएसए ने भारत की जब्त की गई 7 नावों और 60 मछुआरों को भी सोमवार की देर रात रिहा कर दिया। राष्ट्रीय मछुआरे फोरम के सेक्रेटरी मनीष लोढ़ारी ने कहा, 'सोमवार की देर रात मछुआरों की रिहाई हुई है। भारतीय मछुआरे ने पाकिस्तानी सैनिकों की जान बचाई जिसके बाद यह रिहाई हुई।'

एक सूत्र ने बताया, 'भारत के 10 नाव और कुछ मछुआरे गहरे समुद्री हिस्से के पास थे। जिस वक्त पीएमएसए वहां राउंड के लिए पहुंची उन्हें पकड़कर कराची ले जाने लगी। उसी समय एक पाकिस्तानी नाव भारतीय नाव से टकरा गई। भारतीय नाव उस वक्त भारत की समुद्री पानी सीमा क्षेत्र में ही थी।'

सूत्र ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने जब्त की हुई बोट और मछुआरे को छोड़ दिया। उस वक्त दूसरे और मछुआरों को पाकिस्तानी सैनिक अपने साथ लेकर चले गए। वहीं, राष्ट्रीय मछुआरे फोरम के सेक्रेटरी मनीष लोढ़ारी ने बताया, 'हमारे मछुआरे ने पाकिस्तानियों की जान बचाई थी इससे प्रभावित होकर पीएमएसए ने 60 मछुआरों को सोमवार देर रात रिहा किया।'

Leave a Reply