मछलियों पर होने जा रहा है अब तक का सबसे बड़ा आयोजन

नई दिल्ली : मत्स्य और सजावटी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, इस क्षेत्र में हुए नवीनतम अनुसंधान की जानकारी देने तथा इसके व्यापार को बढ़ावा देने को लेकर अक्वा अक्वारिया इंडिया 7 का आयोजन 14 से 16 मई तक कर्नाटक के मंगलोर में किया जाएगा जिसमें 20 हजार से अधिक प्रतिनिधि जुटेंगे।   

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से सम्बद्ध समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण अक्वा अक्वारिया इंडिया का आयोजन कर रहा है जिसका विषय वस्तु‘ सतत मत्स्य पालन में विविधिकरण‘ है । एशिया के इस सबसे बडे आयोजन में देश विदेश के वैज्ञानिक , मत्स्य विशेषज्ञ , शिक्षाविद् , तकनीकी विशेषज्ञ , किसान , मछुआरा समुदाय के लोग तथा व्यवसायी हिस्सा लेंगे।

 तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में एशिया में झींगा मत्स्य पालन उद्योग , झींगा मछलियों में होने वाली बीमारियों और इसकी रोकथाम , झींगा मत्स्य पालन में नवाचार, मत्स्य पालन में विविधिकरण , मत्स्य पालन के लाभ ,समुद्री मछली की जीरा उत्पान तकनीक ,सजावटी मछली व्यापार , जैव सुरक्षा चुनौतियों , मछलियों की बीमारियों , आक्टोपस पालन एवं प्रजनन आदि विषयों पर मुय रूप से चर्चा की जाएगी। 

Leave a Reply