अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : भारी बारिश के चलते पीएम ने जल्द खत्म किया अपना योगासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ योग करेंगे। इस मौके पर भव्य आयोजन किया गया है। मोदी-योगी करीब 55 हजार लोगों के साथ मिलकर योग के विभिन्न आसन करेंगे। इसमें 7,750 स्कूली बच्चों के अलावा 27 संस्थाओं को भी शामिल किया गया है।
 

इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर कई राजनेता, ब्यूरोक्रेट्स और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। इस पूरे आयोजन की तैयारियां पिछले एक महीने से चल रही हैं। आयुष मंत्रालय के मुताबिक इस मौके पर देश भर में करीब 5,000 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं 150 देशों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस खास आयोजन में कोई कमी न रह जाए इसलिए योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने खुद ही तैयारियों का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

LIVE UPDATES:
> पीएम ने पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए लोगों के साथ किया भद्रासन
> पीएम मोदी ने लोगों के साथ किया ताड़ासन।
> 50 से 60 मिनट तक योगा किया जा सकता है। 
> जैसे जीवन में नमक जरूरी वैसे योग को जरूरी बनाए।
> विश्व को अपने साथ जोड़ने में योग भूमिका अदा कर रहा है।
> योग शरीर के अंगों में जागरुकता लाता है। 
> योग शरीर, मन और बुद्धि को जोड़ता है।
> विश्व में योग टीचर की मांग बढ़ी है।
> मन को स्थिर रखने के लिए योग जरूरी।
> आज योग लोगों के जीवन का एक बड़ा हिस्सा है।
> योग से जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है।
> योग की वजह से भारत के साथ पूरा विश्व जुड़ा।
> भारी बारिश के बीच योग को बल देने का ये प्रयास अभिनंदनीय।
> मंच से पीएम मोदी ः लखनऊ की धरती पर सभी योगप्रेमियों को प्रणाम
> योग को जन अभियान का हिस्सा बनाएंगे।
> योगी ने कहा, योग जीवन की कला है। प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं और इस पर्व के लिए उनका कृतज्ञ हूं।
> अहमदाबार में बाबा रामदेव के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योग कर रहे हैं।
>दिल्ली के सेंट्रल पार्क में केजरीवाल, उपराज्यपाल समेत केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।

Leave a Reply