अमरनाथ हमला: बरेली मंडल से लापता हुए 25 पाकिस्तानियों की तलाश शुरू

बरेली मंडल से लापता हुए 25 पाकिस्तानियों की तलाश तेज कर दी गई है। आईबी ने लोकल खुफिया एजेंसियों को साफ निर्देशित किया है कि 1951 से 1970 तक जो पाकिस्तानी परिवार यहां रहे हैं उनको तलाशा जाए। परिवार के लोगों की रिपोर्ट भी तैयार कर दी जाए और उनपर हर पल नजर रखी जाए। 

पिछले दिनों अमरनाथ में हुए आतंकी हमले के बाद खुफिया एजेंसियां और ज्यादा सक्रिय हो गई हैं। आतंकी संगठनों की नापाक हरकतों के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने भारत में अलर्ट जारी किया है। खास बात यह है कि बरेली मंडल से 25 पाकिस्तानी लापता हैं। उनका कोई सुराग नहीं लगा रहा है। 1951 से 1970 के बीच ये पाकिस्तानी बरेली आए लेकिन लौटकर नहीं गए। 

खुफिया एजेंसियों के पास लापता पाकिस्तानियों की सूची है लेकिन कोई ठिकाना नहीं मिल रहा है। मंडल के चारों जिलों में यह पाकिस्तानी गए थे, उसके बाद से इनका कुछ पता नहीं चल रहा है। मालूम हो कि बरेली पहले से ही आतंकियों के निशाने पर है। यहां सेना की कई यूनिट हैं। सेंट्रल जेल में कई खूंखार आतंकी बंद हैं। ऐसे में आईबी ने बरेली मंडल से लापता हुए पाकिस्तानियों की तलाश करने को निर्देश जारी किए हैं। 

चार-पांच पाकिस्तानी सिमी संगठन से थे जुड़े 
आईबी की जांच रिपोर्ट में पता चला है कि जो पाकिस्तानी बरेली मंडल से लापता हुए हैं, उनके चार-पांच लोग कभी सिमी आतंकी संगठन के लिए काम करते थे। संगठन को सूचनाएं देते थे। इस काम के बदले उन्हें अच्छे पैसे मिलते थे। 

अगर मर गए पाकिस्तानी तो परिवार तलाशो

आईबी अफसरों ने साफ तौर पर कहा है कि 25 पाकिस्तानी लापता हैं। उनमें काफी तो दुनिया से ही चले गए होंगे। लेकिन उनके परिवार में कोई न कोई अवश्य होगा। परिवार के बारे में पूरी जानकारी लेकर रिपोर्ट दी जाए। ऐसे परिवारों की निगरानी करें। 

लापता पाकिस्तानी का नाम- कब आए
1. मो.रफी-1951
2. जमील अहमद-1953
3. बाबू खां-1953
4. बाबू पुत्र अहमद-1954
5. अब्दुल कय्यूम-1955
6. हसीन-1955
7. वसी हुसैन-1955
8. मो.वली -1955
9. बाबू पुत्र रहमत-1955
10. मो.रफीक-1955
11. मो.जमील-1955
12. फैज मोहम्मद-1958
13. श्रीमती जैबुनिशा-1961
14. नियाज-1961
15. मो.जाकिर-1962
16. अब्दुल रशीद-1962
17. रियाज अहमद-1962
18. मो.वसीम-1963
19. मो.कमर-1963
20. महबूब-1963
21. महबूब खां-1963
22. रहमान खां-1964
23. श्रीमती अनीसा बेगम-1969
24. जाहिद अली-1970
25. मो.लतीफ उर्फ कल्लू-1970

एलआईयू सीओ का बयान 
लापता पाकिस्तानियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।  1951 से 1970 के बीच 25 पाकिस्तानी बरेली आए। जिनके यहां पाकिस्तानी आए थे। उनकी तलाश की जा रही है। खुफिया टीमें जांच पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply