अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव निकली हैं।सुनीता केजरीवाल ने खुद को होम आइसोलेट कर दिया है। पत्‍नी को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खुद को क्‍वारंटाइन किया है। 
इससे पहले सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के। चंद्रशेखर राव की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। राज्य के मुख्य सचिव के मुताबिक, सीएम के। चंद्रशेखर राव में हल्के कोरोना के लक्षण हैं। उन्हें अलग रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, एक डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।

Leave a Reply