आग से  कबाडे का गोदाम खाक 

ग्वालियर शहर के बहोडापुर थाना क्षेत्र में थ्सथत  यातायात नगर में एक कबाडे के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया।   आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार यातायात नगर की ६ नबंर की पार्किंग के पास राजू गुप्ता का पेपर का गोदाम है, गोदाम में रद्दी कागज का काम होता है, शनिवार की सुबह गोदाम में आग लग गई। आग लगने से उठी लपटों को देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल कर्मिंयों ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया।इस हादसे मे लाखों का नुकसान होंने का अनुमान है।

Leave a Reply