उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

नई दिल्ली । उत्तर भारत में बर्फीली हवाओं और घने कोहरे का कहर जारी रहने से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सड़क, रेल और हवाई सेवा पर इसका असर पड़ा। घने कोहरे ने समूचे उत्तर भारत को अपने आगोश में ले लिया तथा रात में सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। कश्मीर घाटी में भी ठंड के साथ कोहरे का कहर जारी रहा। पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे से यात्रियों को परेशानी हुई। कोहरे के चलते पंजाब के लुधियाना में दस गाड़ियां आपस में टकरा गईं जिससे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलती रही और बठिंडा में पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में पारा 5.8 डिग्री तक लुढका। वैसे दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे यात्रियों को परेशानी हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए रैन बसेरों के बेहतर संचालन और अलाव की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि यह भी ध्यान रखा जाए कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। उन्होंने अलाव जलाने, जरूरतमंदों को कंबल बांटने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग देहरादून ने 19 जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में इसी तरह कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

Leave a Reply