एनआरआई वृद्धा को विश्वास है- मोदी एक दिन अमेरिका को पीछे छोड़ देंगे

आणंद | अमेरिका से आई एक एनआरआई वृद्धा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जबर्दस्त प्रशंसक हैं और उन्हें विश्वास है कि एक दिन पीएम मोदी अमेरिका को पीछे छोड़ देंगे| पिछले 25 सालों से अमेरिका में स्थाई हुईं 85 वर्षीय एनआरआई वृद्धा शारदा बा पीएम मोदी की बचपन से लेकर आज तक की सभी बातों से परिचित हैं| मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत में हुए कार्यों के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है| शारदा बा अब भारत की अमेरिका से तुलना करने लगी हैं| इतना ही नहीं पूरा यकीन है कि एक दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका को पीछे छोड़ देंगे| अमेरिका में रहते हुए भारतीय राजनीति में रंगी शारदा बा पीएम मोदी की कोई भी न्यूज या भाषण मिस नहीं करतीं| आमतौर पर विदेश में रहनेवाले लोग नाम के लिए भारत आते जाते हैं और कुछ दिनों के बाद वापसलौट जाते हैं| लेकिन शारदा बा भीषण गर्मी होने के बावजूद केवल लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अमेरिका से भारत आई हैं| शारदा बा इस बात दु:ख है कि उनके एनआरआई होने से वह अपना वोट नरेन्द्र मोदी को नहीं दे पाएंगी|

Leave a Reply