किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद 16 मार्च से शुरू 

अहमदाबाद | राज्य सरकार द्वारा रवि मार्केटिंग सीजन 2021-22 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी आगामी 16 मार्च से 31 जुलाई 2021 तक की जाएगी| गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के 235 जितने केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जाएगी| गुजरात राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के मुताबिक भारत सरकार द्वारा गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य रु. 1975 प्रति क्विंटल तय किया गया है| न्यूतन समर्थन मूल्य पर गेहूं की बिक्री करने के इच्छुक किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा| संबंधित निगम के गोदाम केन्द्र और ग्रामीण स्तर पर वीसीई के मार्फत 8 मार्च से 31 मार्च 2021 तक किसान पंजीकरण करा सकेंगे|

Leave a Reply