क्या आप भी देखते हैं सुबह के समय ये 10 शुभ संकेत तो जीवन होगा मंगलमयी

प्रात: काल में हमारा मस्तिष्क बहुत ही संवेदनशील होता है। ऐसे में यदि वह सकारात्मक बातें ग्रहण करता है, तो जीवन में सकारात्मक घटनाएं ही घटती हैं, अत: हमारी सुबह यदि शुभ दर्शन और शुभ कार्यों के साथ शुरू होगी तो संपूर्ण दिन भी शुभ ही होगा। आइए जानें 10 शुभ संकेत

10 शुभ संकेत :

* सुबह उठते ही अगर शंख या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई दे तो यह शुभ होता है।

* नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।

* यदि सुबह घर से निकलते ही आपको कोई सफाईकर्मी दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है।

* धर्मग्रंथों और ऋषि-मुनियों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की हथेलियों में दैवीय शक्तियां निवास करती हैं। अत: सुबह सुबह हाथों को देखना शुभ होता है।
* यदि सुबह उठते ही गाय दिखे या उसकी आवाज सुनाई दें तो समझें दिन बेहद शुभ होने वाला।

* सुबह सुबह जल का पक्षी, सफेद फूल, हाथी, मित्र आदि को देखना भी शुभ माना जाता है।

* सुबह के समय में आग का दिखना या हवन को देखना भी शुभ माना गया है।

* गोबर, सोना, तांबा, हरी घास देखना भी सुबह के लिए शुभ माना गया है।

* सुबह सुबह श्रृंगार की हुई सुहागन स्त्री का दर्शन बड़ा ही शुभ माना जाता है।
* सुबह-सुबह हवन देखना भी शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

Leave a Reply