खुदाई में पहले निकला नाग का जोड़ा, फिर मिले 5 प्राकृतिक शिवलिंग, लगे भोलेनाथ के जयकारे

एक पुराने शिव मंदिर की खुदाई के दौरान पांच प्राकृतिक शिवलिंग मिलने से लोग हैरान रह गए। पहले नाग का जोड़ा मिला जिसे देख लोग डर गए। लेकिन जैसे ही शिवलिंग निकले लोगों ने जयकारे भी लगाने शुरू कर दिए। अब लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है मामला…

लुधियाना के गुरुपाल नगर स्थित पुराने शिव मंदिर की खुदाई के दौरान मंगलवार को 5 प्राकृतिक शिवलिंग, सन 1621 के 8 सिक्के मिलने पर सब हैरान रह गए। इस बात की खबर जैसे आसपास के लोगों को मिली, वहां पर हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर पहुंचे लोगों ने भोलेनाथ के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। समाचार लिखे जाने तक खुदाई का काम जारी था। 
प्राचीन शिव मंदिर पुजारी पुष्प राज के अनुसार गुरपाल नगर स्थित यह शिव मंदिर लगभग 40 साल पुराना है। कुछ समय पहले यहां पर स्थापित शिवलिंग खंडित हो गया था। इसलिए दोबारा शिवलिंग स्थापित करने का काम शुरू किया गया। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे खुदाई का काम शुरू किया गया।
दोपहर लगभग 3 बजे खुदाई करते समय पहले एक नाग का जोड़ा वहां से निकला। पहले सभी उन्हें देखकर डर गए। नाग का जोड़ा जैसे वहां से निकला खुदाई का काम आगे शुरू किया गया। अचानक वहां से 5 प्राकृतिक शिवलिंग निकले। शिवलिंग के पासे 8 सिक्के मिले है, जिन पर सन 1621 लिखा हुआ है।
यह किस धातु के बने है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा खुदाई के दौरान रुद्राक्ष की माला, शंख भी मिला है जिसे संभाल कर रखा गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर बहुत पुराना कोई शिवालय रहा होगा।
यह किस धातु के बने है, अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा खुदाई के दौरान रुद्राक्ष की माला, शंख भी मिला है जिसे संभाल कर रखा गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यहां पर बहुत पुराना कोई शिवालय रहा होगा।
 

Leave a Reply