गुप्त नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा को लगाएं ये भोग, पूर्ण होगी हर इच्छा

आज 28 जनवरी 2017 से माघ गुप्त नवरात्र का प्रारंभ हो रहा है। ये नवरात्रि 5 फरवरी तक चलेंगे। नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों का पूजन किया जाता है। मां दुर्गा को विभिन्न उपाय करके प्रसन्न किया जाता है। नवरात्रि में देवी को हर दिन एक विशेष प्रकार का भोग लगाया जाता है। नवरात्रि में पहले दिन से लेकर अंतिम दिन तक देवी को ये विशेष भोग अर्पित करने से माता प्रसन्न होती हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। जानिए, नवरात्रि में हर दिन देवी को कौन से भोग लगाए जाते हैं। मां दुर्गा को भोग लगाकर इसे गरीबों को दान करना चाहिए। 

 

प्रथम नवरात्रि में मां दुर्गा को घी का भोग लगाएं। इससे रोगों से मुक्ति मिलेगी अौर शरीर निरोग रहेगा।

 

द्वितीय नवरात्रि में मां दुर्गा को मिश्री, चीनी और पंचामृत  का भोग लगाएं। इन्हीं चीजों का दान करने से लंबी आयु का सौभाग्य भी पाया जा सकता है।

 

तृतीय नवरात्रि में माता दुर्गा को दूध या इससे बनी चीजों का भोग लगाएं अौर इसी का दान भी करें। ऐसा करने से मां खुश होती हैं और सभी दुखों का नाश करती हैं। 

 

समस्याअों से मुक्ति हेतु चतुर्थ नवरात्रि में मां दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को किसी ब्राह्मण को दान कर दें और खुद भी खाएं।इससे बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय क्षमता भी अच्छी हो जाएगी।

 

परिवार में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए पंचम नवरात्रि में माता दुर्गा को केले का भोग लगाएं। ऐसा करने से मनुष्य की बुद्धि का विकास होता है।

 

षष्ठ नवरात्रि में मां दुर्गा को शहद का भोग लगाएं। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं अौर इसके प्रभाव से साधक सुंदर रूप प्राप्त करता है।

 

हर मनोकामना पूर्ति के लिए सप्तम नवरात्रि को माता दुर्गा को गुड़ का भोग लगाएं। 

 

अष्टमी के दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। नारियल को सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

 

वैभव अौर यश की प्राप्ति हेतु नवमी में मां दुर्गा को विभिन्न प्रकार के अनाज का भोग लगाएं। 

Leave a Reply