चोरी के शक में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा

दक्षिणी दिल्ली में तांत्रिक क्रिया के बाद एक परिवार ने अपने घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका को निर्वस्त्र कर बंधक बनाया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों ने घर में 10 माह पहले हुई चोरी का पता लगाने के लिए तांत्रिक को बुलाया था। तांत्रिक क्रिया के बाद तांत्रिक ने पीड़ित महिला को चोरी के लिए दोषी ठहराया था। वहीं, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर हल्की धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने महिला को निर्वस्त्र कर बंधक बनाया। जिसके चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया और पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 43 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ अंसल विला, सतबारी स्थित एक कोठी में रहती है। यहां वह पिछले दो साल से बतौर घरेलू सहायिका का काम कर रही है।

Leave a Reply