छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के 5 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट बीजापुर-भोपालपट्टनम सड़क में किया गया है। ब्लास्ट में CRPF के पांच जवानों के घायल होने की खबर आ रही है। सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। घायल जवानों को जंगल से निकालकर अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं बैकअप पार्टी भी घटना स्थल के लिए रवाना की गई है।  

बीजापुर- भोपालपटनम सड़क पर नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। माओवादियों ने चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट में सर्चिंग में निकले जवानों को निशाना बनाते हुए ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में 5 जवानों के घायल होने की खबर मिल रही है। सभी घायल जवान CRPF 153 बटालियन के बताए जा रहे हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर रूप से घायल जवानों को हायर सेंटर रेफर भी किया जा सकता है। 

Leave a Reply