जलसंग्रह की क्षमता बढ़ाकर जलक्रांति के ठोस कदम उठाए : उप मुख्यमंत्री

अहमदाबाद | उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने आज ने आज बताया कि सुजलाम सुफलाम जल अभियान द्वारा जलसंग्रह क्षमता बढ़ाकर गुजरात ने जलक्रांति के ठोस कदम उठाए हैं| गुजरात विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विश्व महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के सहयोग से गुजरात का अविरत विकास जारी है| जलसंग्रह के बारे में सदन में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में नितिन पटेल ने बताया कि सुजलाम सुफलाम जल अभियान के जरिए जलसंग्रह क्षमता बढ़ाकर गुजरात ने जलक्रांति के ठोस कदम उठाए हैं| राज्य में पानी की किल्लत को भूतकाल बनाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार सुजलाम सुफलाम जल अभियान शुरू किया है| जल ही जीवन है और पानी ही विकास का आधार है| ऐसे में पुरातन परंपराओं से बरसाती पानी का भूजल संग्रह पद्धति के नूतन अभिगम के साथ जल सुरक्षा के लिए राज्य सरकार जनभागीदारी सामूहिक प्रयास कर रही है| नितिन पटेल ने बताया कि 31 दिसंबर 2020 तक दो साल में नवसारी जिले में 40 और वलसाड जिले में 71 तालाबों को गहरा और चौंड़ा किया गया है| नतीजतन नवसारी जिले में 19.05 मीटर घनफूट और वलसाड जिले में 17.65 मीटर घनफूट जलसंग्रह क्षमता में वृद्धि हुई है| इसके लिए नवसारी जिले में रु. 6.89 लाख और वलसाड जिले में रु. 38.31 लाख का खर्च किया है|

Leave a Reply