जाति बनी दीवार तो घर से भागे, उज्जैन में ढाबे पर नाश्ते के बाद जहर पी लिया;

उज्जैन में एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले दोनों ने VIDEO भी बनाया। दोनों में डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। लड़की ऊंची जाति की थी, इसलिए परिवार उनके सामने दीवार खड़ी कर दी। दोनों घर से भाग निकले और मौत को गले लगा लिया। लड़की 17 साल, जबकि लड़का 21 साल का था।

घटना उज्जैन के भैरवगढ़ की है। नितिन अपनी प्रेमिका के साथ सोमवार शाम से घर से भाग गया। प्रेमी युगल उन्हेल मार्ग पर एक ढाबे पर रुके। यहां नाश्ता किया और फिर जहर पी लिया। यहां से किसी तरह अपने दोस्त चेतन के पास तक पहुंचे। वहां लड़की गिर गई। ऐसी हालत में देख चेतन डर गया। उसने दोनों के घरवालों को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने के चलते वहां से एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर दोनों की मौत हो गई।

परिजन रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे

थाना भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि नितिन और नाबालिग युवती के बीच करीब डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। परिवार के लोग राजी नहीं थे। इसलिए संभवत दोनों ने ये आत्मघाती कदम उठाए हैं। प्रेमी नितिन लोट भैरवगढ़ क्षेत्र का रहने वाला था। दोनों कल शाम अपने घर भाग गए थे।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो

युवक के दोस्त चेतन ने बताया कि जब दोनों मेरे पास पहुंचने थे, उससे पहले ही जहर खा ली थी। फिर मैंने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और घर वालों को सूचना दी। दोनों ने जहर खाने से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया।

Leave a Reply