जानें हादसे की दिल दहलाने वाली कहानी चश्मदीदों की जुबानी

नई दिल्ली, बिहार के जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल आ रही सीमांचल एक्सप्रेस रविवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यहा हादसा सुबह 3.58 पर सहदेई बुजुर्ग में हुआ। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की खबर है।
रेलवे से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12487 जोगबनी से आनंद विहार आ रही थी। ट्रेन ने सुबह 3.52 बजे मेहनार रोड को पार किया। इसके बाद 3.58 बजे सहदेई स्टेशन के पास इसके नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। 
हादसे में पीडि़त महिला ने बताया कि अचानक जोर की आवाज आई और शोर होने लगा। सीमांचल एक्सप्रेस के B3 AC कोच में सफर कर रही महिला पैसेंजर ने बताया कि हर तरफ सामान और पैसेंजर एक-दूसरे के ऊपर गिरे हुए थे।
स्लीपर कोच में सफर कर रहे एक अन्य प्रत्यदर्शी ने बताया कि इस घटना कई लोगों की मौत हो गई है और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। जोगबनी से आ रही यह ट्रेन नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही थी। 

सूत्रों के अनुसार सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है। सूत्रों ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए राहत ट्रेन को भी घटना स्थल पर रवाना कर दिया गया है। विशेष जानकारी की प्रतीक्षा है। 

Leave a Reply