जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के साथ फिर फिल्म बनाएंगे सुभाष घई

मुंबई । फेमस फिल्मकार सुभाष घई अपनी हिट फिल्म राम लखन की जोड़ी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के साथ एक बाद फिर काम करने जा रहे हैं। वे इन दोनों एक्टर के साथ 31 साल बाद फिर से काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म की स्टोरी कॉप बेस्ड कॉमेडी होगी, जिसमें सुभाष घई के राम और लखन जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर फिर से पुलिस के रोल में दिखेंगे। घई ने फिल्म के शीर्षक का भी ऐलान कर दिया है। वे इन दोनों एक्टर के साथ बड़े पर्दे पर मर्डर मिस्ट्री बेस्ड कॉप कॉमेडी फिल्म से धमाल मचाना चाहते हैं। घई को राम-लखन की जोड़ी यानी जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के फिर से बड़े पर्दे पर कमाल करने की उम्मीद है। सुभाष घई ने बताया कि 'वे जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के साथ तीनों मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म का शीर्षक 'राम चंद किशन चंद' रखा गया है। जैकी श्रॉफ इस समय 63 साल के हैं और अनिल कपूर की भी उम्र लगभग इतनी ही है। दोनों इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया अकाउंट से अपने आने वाले प्रॉजेक्ट के बारे में संकेत दिया था। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर समंदर किनारे दौड़ते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। अनिल ने जैकी को जवाब में लिखा कि ‘हमारी अगली फिल्म पर काम करने के लिए तैयार हो जाओ।'
 

Leave a Reply