जोगी युवा कांग्रेस के विवेक मिश्रा समेत 3 सौ साथियों ने कांग्रेस का थामा हाथ

दुर्ग । प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से लगातार जोगी कांग्रेस टूटते जा रही है, इधर दुर्ग के जाने माने जोगी कांग्रेस के नेता प्रकाश देशहलहरा, अयूब खान सहित सैकड़ों लोग पहले ही जोगी कांग्रेस में शामिल हो चुके है, जोगी कांग्रेस के मुखर नेता प्रताप मध्यानी ने भी कांग्रेस प्रवेश कर रहे थे लेकिन कांग्रेसी ही रोडाअटका दिये। बुधवार को विवेक मिश्रा सहित फिर 3 सौ युवा नेता आज राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा, विधायक अरूण वोरा की मौजूदगी में कांग्रेस में प्रवेश कर लिये। हालांकि विवेक मिश्रा सहित कांग्रेस में शामिल इन लोगों का कहना है कि हमारी घर वापसी हुई है, जोगी कांग्रेस में अब घुटन होने लगी थी।
    जनता युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष विवेक मिश्रा ने बुधवार को पार्टी का साथ छोडक़र अपने करीब 3 सौ साथियों समेत कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने कांग्रेस की यह सदस्यता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रशासनिक व राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा, विधायक अरूण वोरा, कांग्रेस नेता कमलनारायण रूँगटा, शंकरलाल ताम्रकार, राधेश्याम शर्मा, प्रकाश देशलहरा की मौजूदगी में ली। कांग्रेस प्रवेश पर राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा ने विवेक मिश्रा समेत उनके साथियों का कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया और उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर को विजयीश्री  दिलवाने में जुट जाने का आव्हान किया। विवेक मिश्रा के अलावा कांग्रेस प्रवेश करने वालों में जनता युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अमीर तिगाला, जनता युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष खालिक रिजवी, महेश बूब, सूर्यमणि मिश्रा, अन्सार अहमद, विशाल महानंद, मोदित पटेल, इजहार अहमद, हर्ष मेश्राम, गौरव पांड्या, महोम्मद नदीम, आलोक पांडेय, उमेश तिवारी समेत 3 सौ कार्यकर्ता के नाम शामिल हैं। राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा, विधायक अरूण वोरा व कांगे्रस के अन्य नेता बुधवार को गंजपारा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुँचे थे। इस दौरान वे युवा नेता विवेक मिश्रा के घर भी गए। जहाँ विवेक मिश्रा व उसके साथियों ने कांग्रे्रेस की रीति-नीति व प्रदेश कांग्रेेस सरकार की तीन महीनों में किए गए उपलब्धि पूर्ण कार्यों से प्रभावित होकर एवं केन्द्र में भाजपा की जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ कांग्रेस प्रवेश किया। उनके कांग्रेस प्रवेश से कांग्रेस व युकां में खुशियों का माहौल हैं। दुर्ग विस युकांध्यक्ष आकाश मजूमदार के नेतृत्व में जोरदार अतिशबाजी कर राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोरा, विधायक अरूण वोरा का स्वागत किया गया और विवेक मिश्रा व साथियों के कांग्रेस वापसी पर खुशियाँ मनाई गई। 

Leave a Reply