ट्रंप ने कहा-2022 में रिपब्लिकंस को दिलाएंगे जीत

वाशिंगटन ।  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समर्थकों के बीच अपनी भूमिका को किंग मेकर के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा- वह 2022 में सीनेट के होने वाले चुनावों में रिपब्लिकंस को जीत दिलाएंगे, जिससे सीनेट में पूरी तरह से हमारा बहुमत हो जाए। ट्रम्प ने यह बात अपने पाम बीच मार-ए-लागो में एक पार्टी में कही। इसमें रिपब्लिकन राष्ट्रीय समिति के दानदाताओं ने भाग लिया। यहां ट्रम्प ने कहा कि हम सभी यहां रिपब्लिकन पार्टी का भविष्य तय करने के लिए जुटे हैं। हमारा उद्देश्य 2022 के चुनाव में हर हाल में सीनेट की सीटों पर जीत हासिल करना है। इससे सीनेट में हमारा बहुमत हो सके। ट्रम्प ने यहां 2022 में सीनेट के चुनाव के संबंध में तो बात की, लेकिन 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के बारे में कुछ नहीं कहा। सिर्फ इतना बोले- 2024 में आपके बीच से ही कोई व्हाइट हाउस जाने वाला है। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अधिकारियों पर ट्रम्प के प्रशासन द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों और वीसा प्रतिबंधों को हटा दिया है।
 

Leave a Reply