नशे के कारोबारियों को गोली मार दें

जकार्ता। इंडोनेशिया में नशे के कारोबारियों को गोली मारने का आदेश दिया गया है। इंडोनेशिया में एक राजनीतिक दल के कार्यक्रम में राष्ट्रपति जोको विडोडो ने विधि-व्यवस्था संभालने वाले अधिकारियों से कहा कि ड्रग डीलर्स के खिलाफ अभियान चलाएं।

विशेष रूप से विदेशी तस्करों को निशाने पर लें। उन्होंने मंच से ही आदेश दिया कि ऐसे तत्व अगर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश करते हैं तो उन्हें गोली मार दें।

ज्ञात हो कि इंडोनेशिया में नशेड़ियों की संख्या बढ़कर 60 लाख जा पहुंची है। देश की कुल आबादी 25.5 करोड़ है। राष्ट्रपति ने इसे 'ड्रग इमरजेंसी' का नाम दिया है। विडोडो के आदेश की मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आलोचना शुरू कर दी है।

इंडोनेशिया से पूर्व फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुर्तेते ने भी ऐसे ही आदेश में नशे के कारोबार में शामिल लोगों को गोली मारने को कहा था।

इंडोनेशिया में ड्रग तस्करी के खिलाफ काफी सख्त कानून है। इसके तहत बीते दो साल में ही 18 लोगों को फांसी दी जा चुकी है। इनमें दो विदेशी थे।

Leave a Reply