नोबेल पुरस्कार विजेता कवि डेरेक वालकॉट का निधन

सेंट लुसिया: नोबेल पुरस्कार विजेता कैरिबियाई कवि डेरेक वालकॉट का सेंट लुसिया स्थित अपने घर में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वालकॉट की उम्र 87 साल थी। 

वालकॉट एक धुरंधर एवं बहुमुखी कवि थे जिनकी शानदार, चित्रात्मक रचनाओं में उनके गृह स्थान कैरिबिया की खूशबू दिखती है। उन्हें 20वीं सदी के उत्तराद्र्ध के महान लेखकों में से एक माना जाता है। वालकॉट पूर्वी कैरिबियाई द्वीपीय देश सेंट लुसिया के सबसे प्रसिद्ध नागरिकों में से एक थे और क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित कवि थे। उन्हें 1992 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

Leave a Reply