पुरानी रंजिश पर लाठी से हमला 

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर लाठी से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि प्रकाश भूमिया उम्र ६२ वर्ष बीती रात १० बजे मजदूरी करके घर वापस जा रहा था। पडरिया में हिम्मू पटेल के घर के पास राजू भूमिया, मिलन भूमिया, सुरेश भूमिया आये और पुरानी बुराई पर गालीगलौज करने लगे। उसने गालीगलौज करने से मना किया तो तीनो ने लाठी से उसके साथ मारपीट कर सिर, हाथ, पैर मे चोटे पहुंचा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा २९४,३२४,३४ भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खुद को बदमाश समझता है कहकर किया हमला ………. 
गोहलपुर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर युवक पर हमला करने का मामला सामने आई है। पुलिस ने बताया कि बस्ती नम्बर एक निवासी धमेन्द्र सिंह यादव उम्र ३२ वर्ष रात ८.३० बजे कपड़े खरीदकर दुकान से बाहर निकल रहा था। इसी दौश्रान सुदर्शन यादव, राजेन्द्र पटेल आये और गालीगलौज करने लगे। दोनों ने कहा कि तू अपने आपको बहुत बडा बदमाश समझता है। इसके बाद दोनों ने डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर धारा २९४, ३२४, ५०६, ३४ भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत ……..
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में हुए हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि चांदनी चौक निवासी मोह. मेहमूद उर्फ गुड्डू उम्र ४२ वर्ष १६ अप्रेल को भेड़ाघाट के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज रविवार को उसकी उपचार के दौश्रान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply