पुरुषों को आध्यात्मिक बनाता है लव हार्मोन  

न्यूयॉर्क । मनुष्य में पाया जाने वाला ऑक्सीटोसिन हार्मोन लव हार्मोन कहलाता है क्योंकि यह प्रजनन क्षमता के लिए जिम्मेदार  हार्मोन होता है। यह ने केवल आपके रिश्ते को बेहतर बनाता है, बल्कि यह पुरुषों को अधिक आध्यात्मिक भी बना सकता है। डयूक विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के मुताबिक ऑक्सीटोसिन, जो सामाजिक संबंध, परोपकारिता और अधिक बढ़ावा देने में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। यह आध्यात्मिकता का समर्थन भी करता है। अध्ययन में, पुरुषों में एक सप्ताह लेने के बाद बदलाव महसूस हुए। डयूक विश्वविद्यालय में सामाजिक मनोवैज्ञानिक के प्रमुख लेखक पैटी वान के मुताबिक अध्ययन के दौरान जिन प्रतिभागियों ने ऑक्सीटोसिन लिया उन्होंने ध्यान के दौरान और अधिक सकारात्मक भावनाओं का अनुभव किया। सामान्य तौर पर, ऑक्सीटोसिन पुरुषों और महिलाओं में कुछ अलग तरह से काम करता है। हालांकि महिलाओं की आध्यात्मिकता पर इसके क्या प्रभाव पड़ता है इसकी अभी भी जांच की जानी बाकी है। बता दें कि ऑक्सीटोसिन शरीर में प्राकृतिक रूप से होता है।   

Leave a Reply