पेंड्रा गौरेला को जिला बनाना  मेरा संकल्प-अटल 

बिलासपुर । पेंड्रा गौरेला को १५ वर्षों से भाजपा की राज्य सरकार ने किया है, २३ वर्षों से यह इलाका उपेक्षित रहा, यहां विकास की प्रचुर संभावनाएं होने के बाद भी निंरतर उपेक्षा से विकास की रफ्तार थम गयी है। अगर मौका मिला तो पेंड्रा गौरेला को जिला बनाना पहली प्राथमिकता होगी साथ ही स्वास्थ केन्द्र में डॉक्टरों की पर्याप्त नियुक्ति होगी। वर्षों से रूके विकास को फिर से गति देते हुए चहुंमुखी विकास किया जाएगा। किसानों के सहकारी बैंक व राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्ज माफी, धान के समर्थन मूल्य, जल कर माफी, बिजली बिल हॉफ जैसी कांग्रेस सरकार के ऐतिहासिक कार्यों के साथ १२ वनोपज पर समर्थन मूल्य देने का कार्य छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार कर रही है। पेंड्रा गौरेला क्षेत्र वन प्रधान क्षेत्र है यहां के किसानों, वन वासियों, ग्रामीणों को कांग्रेस सरकार का सीधा फायदा मिल रहा है। मिली जुली संस्कृति और वन आच्छादित क्षेत्र पेंड्रा गौरेला का आर्शीवाद मिला तो होगा चहुंमुखी विकास सभी वर्गों व क्षेत्रों के लिए होगा काम। उक्त उद्गार कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बुधवार को पेंड्रा गौरेला प्रवास के दौरान आयोजित रोड शो व जनसंपर्वâ में व्यक्त करते हुए कहा कि पेण्ड्रा क्षेत्र हर दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर व रमणीय स्थान है इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। १५ वर्षों से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में ०८ डॉक्टरों के स्थान होने पर भी ०२ डॉक्टरों की नियुक्ति की गयी जिससे समस्त क्षेत्र की जनता को १०० किलोमीटर दूर बिलासपुर पर आश्रित रहना पड़ता है, भाजपा सरकार यहां की माताओं बहनों के लिए एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति नहीं कर सकी। यहां का इंदिरा उद्यान पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। अटल ने कहा कि पेंड्रा गौरेला कर्मठ वन पुत्रों की भूमि है, इस क्षेत्र का विकास करने कांग्रेस सरकार संकल्पित है। पेंड्रा व गौरेला दोनों नगर पंचायतों की आबादी व अन्य दृष्टिकोंण देखते हुए इन दोनों शहरों को अलग अलग नगर पालिका क्षेत्र घोषित कर इनका समुचित विकास किया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता विभोर सिंह, अरूण चौहान, पेंड्रा ब्लॉक अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, गौरेला अध्यक्ष अमोल पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी राक्रेश शर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को संगठन से लेकर अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय नेता बताते हुए कहा कि संसदीय क्षेत्र की आवाज बुलंद करने के लिए ऐसे योग्य प्रतिनिधित्व की जरूरत है डमी प्रत्याशियों को विजय मिलने से रिमोट दूसरे नेताओं के हाथ में रहता है।

Leave a Reply