प्रिंस फिलिप के निधन के बाद शोक में डूबीं महारानी एलिजाबेथ

लंदन ।  पति प्रिंस फिलिप के निधन के बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की जिंदगी में एक शून्यता छोड़ गए हैं। अभी महारानी के लिए एक उदासी भरा समय है। यह जानकारी उनके बेटे और प्रिंस एंड्रयू ने दी है। एंड्रयू ने कहा कि उनकी 94 साल की मां अविश्विसनीय रूप से बहुत साहसी महिला थीं। लेकिन ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के निधन ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। शुक्रवार को ब्रिटेन की महारानी के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया था। पिछले साल इस रॉयल कपल ने अपनी शादी के 73 साल पूरे किए थे। हाल ही में फिलिप की हार्ट सर्जरी हुई थी। इन्फेक्शन के बाद उन्हें किंग एडवर्ड हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। यहां 28 दिन रहने के बाद 16 मार्च 2021 को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। वहीं, दादा की अंतिम यात्रा में प्रिंस हैरी भी शामिल होंगे। पश्चिम लंदन स्थित विंडसर चर्च मे प्रार्थना सभा के बाद एंड्रयू ने बताया महारानी ने अपने संदेश में कहा कि फिलिप उनकी जिंदगी में एक विशाल शून्यता छोड़ गए हैं। एंड्रयू ने फिलिप को ग्रांड फादर ऑफ द नेशन कहकर संबोधित किया है। वहीं, परिवार के करीबी इस दुख की घड़ी में महारानी एलिजाबेथ के साथ हैं।
 

Leave a Reply