प्रियंका को मिली हॉलीवुड फिल्म फैंस हुए खुश 

प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड फ़िल्म मिलने की खबर से भारतीय फैंस खासे उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका की आगामी हॉलीवुड फिल्म वेडिंग कॉमेडी है, जिसे यूनिवर्सल पिक्चर्स बना रही है। इस फ़िल्म में प्रियंका हॉलीवुड एक्ट्रेस मिंडी केलिंग के साथ लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के संबंध में जानकारी देते हुए प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम में लिखा है कि 'अच्छी कहानियां बताने के लिए उत्साहित दो महिलाओं को उनकी कहानी उन्हीं के अंदाज़ में सुनाने के लिए हरी झंडी मिली है। मिंड केलिंग और डैन गोर के संग अद्भुत पार्टनरशिप पर गर्व महसूस हो रहा है। हम आपको यह दिखलाने जा रहे हैं कि मॉडर्न, ग्लोबल और भारतीय होने का आखिर मतलब क्या होता है। अब सिनेमा में आपसे मुलाक़ात होगी।' गौरतलब है कि प्रियंका  चौथी हॉलीवुड फ़िल्म में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वो एबीसी की क्वांटिको सीरीज़ के बाद वो अ किड लाइक जेक, बेवॉच और इज़ इंट इट रोमांटिक में नज़र आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका ने मिंडी और डैन के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसे फैंस ने लाइक किया है। बहरहाल हॉलीवुड ने मानों प्रियंका ने अपने भारतीय फैंस को खुश करने जैसा काम कर दिखाया है। 
 

Leave a Reply